Showing posts with label IPL Auction. Show all posts
Showing posts with label IPL Auction. Show all posts

Sunday, January 28, 2018

IPL Auction टेबल पर बैठते ही छा गई यह लड़की

आईपीएल नीलामी के पहले दिन खिलाड़ियों की खरोद-फरोख्त के बीच एक और नाम की चर्चा भी रही.
लोकेश राहुल और मनीष पांडे जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर आज (27 जनवरी) आईपीएल की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने काफी धनराशि खर्च की जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिके. मैदान के बाहर के विवादों के बावजूद राजस्थान रायल्स ने बोली प्रक्रिया में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर 12 करोड़ 50 लाख रुपए में स्टोक्स को खरीदा. खिलाड़ियों की खरोद-फरोख्त के बीच एक और नाम की चर्चा भी पहले दिन रही. तो आइये जानते हैं इस खास चेहरे के बारे में जो इस समय सुर्खियों में है. 

केकेआर टीम की ओर से अभिनेत्री चूही चावला, उनके पति जय मेहता नीलामी में शामिल हुए. जूही की बेटी जाह्नवी मेहता आईपीएल नीलामी 2018 में आकर्षण का केंद्र रही. जाह्नवी आईपीएल ऑक्शन टेबल पर बैठी नजर आईं.

आईपीएल 2018 के ऑक्शन टेबल पर 17 साल की जाह्नवी कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट टीम की एक प्रमुख सदस्य के रूप में मौजूद थीं जो कि इस नंबर गेम में हिस्सा ले रही थीं. लाइमलाइट से दूर रहने वाली जाह्नवी इस कारण से सुर्खियों में हैं और आईपीएल ऑक्शन की उनकी तस्वीरें सोशल मडीयिा पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.